शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा केंटर, लगा लंबा जाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के पास एक तेज रफ्तार केंटर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस घटना के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया,…


धारूहेड़ा: हाईवे पर निखरी के पास पलटा केंटर व लगा जाम
धारूहेड़ा: हाईवे पर निखरी के पास पलटा केंटर व लगा जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के पास एक तेज रफ्तार केंटर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस घटना के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जब पास से गुजर रहा एक बाइक सवार केंटर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप्प हो गया।

धारूहेड़ा: हाईवे पर निखरी के पास पलटा केंटर व लगा जाम
धारूहेड़ा: हाईवे पर निखरी के पास पलटा केंटर व लगा जाम

सूचना मिलते ही यातायात (ट्रैफिक) पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त केंटर को हाईवे के बीच से हटवाकर किनारे करवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने बताया कि केंटर की रफ्तार तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

हालांकि, केंटर के पलटते ही पास से निकल रहे बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते बाइक को साइड में कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। हाईवे पर क्रेन की सहायता से केंटर को हटाया गया। जिसके चलते हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। यातायात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने ही टीम पहुंच गई थी। कोई जनहानी नही है। केंटर को हाईवे से हटा दिया गया है और अब यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp