Dharuhera Murder case: भटसाना डेरी में शव दबाने के 8 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना, बापू बेटा फरार

On: September 7, 2026 9:27 PM
Follow Us:
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते एसपी हेमेंद्र मीणा।

Dharuhera Murder case : धारूहेड़ा (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव भटसाना में डेयरी की जमीन में दबे मिले युवक के शव के मामले में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार होकर आए 3-4 अज्ञात युवकों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और युवक की हत्या के बाद उसके शव को मिट्टी में दबाकर फरार हो गए।

सूचना में देरी बनी पेरशानी: पुलिस ने बताया कि हालांकि यह वारदात करीब 12 बजे के आस पास की ही है। जबकि पुलिस को सूचना रविवार को करीब 8 बजे मिली है। अगर समय रहते सूचना मिलती तो हत्यारोपी पकडे जा सकते थे। पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाले गए मृतक युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह (Post-Mortem House) में रखवाया गया है।

कर्मचारियों ने कार से शव निकालते देखा, समय पर नही दी सूचना

बता दें कि रेवाड़ी के गांव फाजिलपुर निवासी अरुण उर्फ मन्नू (हाल निवासी धारूहेड़ा) ने भटसाना में करीब 12 एकड़ जमीन ली हुई है तथा वहां जहां फार्म हाउस और डेयरी चलाते हैं। रविवार को कार में सवार होकर 3-4 संदिग्ध युवक डेयरी परिसर पहुंचे। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने उन्हें कार से एक युवक का शव निकालते और गड्ढा खोदकर उसे जमीन में दफनाते हुए देख लिया। लेकिन शव दबाने के करीब 8 घंटे बाद ही पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है। अगर समय रहते सूचना मिल जाती तो उनको पकडा जा सकता था।

 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई वीडियोग्राफी, सिर पर चोट के निशान

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों (FSL) के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 1 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख और वीडियोग्राफी के साथ जमीन खोदकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की निर्मम हत्या की गई है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

जल्द होगा मामले का खुलासा

धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार (सिंह) ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है और उसे नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों में गुमशुदगी (Missing Reports) की जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही कार सवार संदिग्ध आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now