धारूहेड़ा:​ सिर्फ 200 रुपये में पाएं 5 LED बल्ब, पहले आओ पहले पाओ

On: September 7, 2026 7:10 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा:​ सिर्फ 200 रुपये में पाएं 5 LED बल्ब, पहले आओ पहले पाओ

धारूहेड़ा (Best24News): हरियाणा सरकार समय समय कई योजनाए चलाती रहती है। अक्सर जागरूकता के अभाव में लोग इन योजनाओं तक नही पहुंच पाते है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की ओर धारूहेड़ा बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस स्कीम में पहले आओ पहले पाओं के तहत LED बल्ब दिए जाएंगें।

 

चार दिन लगेगा बिजली बोर्ड में कैंप: बता दे कि प्रधानमंत्री ग्रामीण उजाला योजना के तहत धारूहेड़ा और जोनावास में आगामी 8 सितंबर से 11 सितंबर तक एक विशेष LED बल्ब वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उपभोक्ताओं को बेहद रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले LED बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।

200 रुपये में मिलेंगे 5 बल्ब, बिजली बिल में होगी बचत
उपमंडल अधिकारी (SDO) कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा संरक्षण और बिजली बिलों में कमी लाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को मात्र 200 रुपये में 5 LED बल्ब का पैक दिया जाएगा।

बल्बों का विवरण:

  • 12 वाट (Watt): 2 बल्ब
  • 9 वाट (Watt): 3 बल्ब

लाभ उठाने की अपील:
एसडीओ कृष्ण सैनी ने धारूहेड़ा और जोनावास क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 8 से 11 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले इस शिविर में पहुंचकर रियायती दरों पर बल्ब प्राप्त करें और अपने घरों में बिजली की खपत कम कर ऊर्जा संरक्षण अभियान में अपना योगदान दें। ऐसे में मौके बार बार नही आते है। उन्होंने कहा कि एक उपभोक्ता को केवल 5 बल्ब ही दिए जांएगे।

जरूरी सावधानी फर्जीवाड़े से बचें: घर-घर आकर सरकार के नाम पर सस्ते बल्ब देने के बहाने आधार कार्ड या बायोमेट्रिक डेटा मांगने वाले ठगों से सावधान रहें। । ऐसे किसी भी ऑफर का लाभ उठाने के लिए हमेशा अपने स्थानीय आधिकारिक बिजली दफ्तर या प्रमाणित कैंप में ही जाएं। आजकल कई गिरोह जो सरकार की योजनाओं के नाम पर ठगी करने में लगे हुए है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now