शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Murder in Haryana: पति ने ही पत्नी को उतार दिया मौत के घात, 112 पर दी सूचना फिर हो गया फरार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana: हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के गांव डोभी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका की गला…


DIAL 112
हरियाणा पुलिस डायल 112 टीम
Google News Follow us on Google

Murder in Haryana: हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के गांव डोभी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सबसे अहम बात यह है कि घटना के बाद मांगेराम ने खुद अपने ससुराल पक्ष, अपने माता-पिता ओर डायल 112 फोन कर इस बारे में जानकारी दी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो मौका पाकर फरार हो गया।

Advertisement

 

जानिए क्यों की हत्या: बताया जा रहा है कि पति मांगेराम और मोनिका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। इसी तनाव ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया और आरोपी ने क्रोध में आकर मोनिका का गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

खुद दी सूचना: घटना के बाद मांगेराम ने खुद अपने ससुराल पक्ष और अपने माता-पिता को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी वारदात की सूचना दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और FSL कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कमरे की जांच के दौरान हत्या में उपयोग किए गए संभावित तरीकों और परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जांच में जूटी पुलिस: ​बता दे कि पुलिस ने मोनिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवा दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और चरित्र संदेह को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp