रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव: 11 सिंतबर को 2183 वकील चुनेगे अपनी सरकार, जानिए कौन कौन है मैदान में

On: September 7, 2026 8:45 PM
Follow Us:
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव  नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे, जिनकी जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी की टीम ने सभी नामांकन पत्रों को सही और वैध पाया। नामांकान प्रकिया पूरी हो चुकी है इसी के चलते इस बार 6 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में है। अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में कुल 2,183 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बार रूम में 3 बूथ बनाए गए हैं।

सुबह 8 से 4 बजे तक होंगे चुनाव: बता दे कि आगामी 11 सितंबर को जिला कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगे। चुनाव ईवीएम (EVM) मशीनों के जरिए मतदान कराया जाएगा। शाम को मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव

6 पदों के लिए मैदान में 15 प्रत्याशी मैदान में

  • प्रधान पद: सौरभ राव, विश्वामित्र यादव और प्रेम पाल सिंह।
  • उप प्रधान पद (सामान्य): अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा।
  • उप प्रधान (महिला आरक्षित): भागेश और कल्याणी (पहली बार दो उपाध्यक्ष चुने जाएंगे)।
  • सचिव पद: मुकेश रंगा और विशाल यादव।
  • सहसचिव पद (महिला आरक्षित): मीनाक्षी और नीरू यादव।
  • कोषाध्यक्ष पद: महेश पार्थ सिंह और सनी।

अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में कुल 2,183 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुचारू मतदान के लिए बार रूम में 3 बूथ बनाए गए हैं।

  • बूथ नंबर 1: मतदाता सूची क्रमांक 1 से 725
  • बूथ नंबर 2: मतदाता सूची क्रमांक 726 से 1450
  • बूथ नंबर 3: मतदाता सूची क्रमांक 1451 से 2183

प्रत्येक बूथ पर 6 पदों के लिए 6 ईवीएम मशीनें रखी जाएंगी। यानी मतदाता 6 अलग-अलग ईवीएम पर बटन दबाकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। डिजिटल व ‘ग्रीन कैंपेन’ से हो रहा चुनाव प्रचार; फोन रहेगा प्रतिबंधितपंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के निर्देशों के पालन में सभी प्रत्याशियों ने कोर्ट परिसर से अपने बैनर और होर्डिंग्स हटा लिए हैं। सभी प्रत्याशी ग्रीन कैंपेन (Green Campaign) के तहत डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

मोबाइल बैन: निर्वाचन अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव, चरण सिंह, नरेश यादव और रमेश कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मतदान से पहले प्रत्येक अधिवक्ता को बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा या जिला बार एसोसिएशन द्वारा जारी

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now