Dharuhera Murder Case: भटसाना में रात को एक बजे निकाली मिट्टी से डेड बोडी, नही हुई पहचान

On: September 7, 2026 7:41 AM
Follow Us:
BHATSANA MURDER CASE

Dharuhera Murder Case : धारूहेड़ा: गांव भटसाना में रात को करीब एक बजे डेड बोडी मिटटी से निकाली गईं फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अनुसार मृतक के शरीर पर हरे रंग की टीर्शट पर भरे रंग को लोवर है। उम्र करीब 40 साल है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। कैसे मारा इसका पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही खुलासा होगा।

बता दे सुबह से पुलिस टीम सीएम के रेवाड़ी मैराथन मे व्यस्त थी। शातिर ने मौका पाकर इसकी हत्या करके मिट्टी में शव दबा दिया था। हालांकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन डेरी पर कार्यरत एक कर्मचारी ने ही इसका राज खोला कि यहां पर शव दबाया हुआ है।

बता दे कि फाजिलपुर के मूल निवासी अरूण कुमार धारूहेड़ा संतोष  Bhawan Dharuhera में रहता है। उसने गांव भटसाणा में 12 एकड जमीन ली है तथा यहां पर भटसाना में भैंसों की एक डेयरी खोली हुई है, जहां करीब 7 से 8 मजदूर काम करते हैं। बता दे कि डेयरी पर काम करने वाली एक महिला मजदूर को परिसर के पास मिट्टी में कुछ संदिग्ध दबा होने का अहसास हुआ। जब ध्यान से देखा गया तो वहां एक युवक का शव दबा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने बेटे को दी तथा बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा सके। रात का करीब एक बजे डेड बोडी निकाली गई तथा शव को पहचान के लिए रेवाडी शव गृह के अंदर रखा गया है।

थाना धारूहेडा प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस डेयरी में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक दृष्टि से मामला हत्या कर शव को छुपाने का नजर आ रहा है। पूछताछ की जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now