Dharuhera Murder case: भटसाना में मर्डर को लेकर पुलिस के हाथ खाली, SP Rewari ने किया मौका मुआवना

On: September 7, 2026 5:45 PM
Follow Us:
रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए

Dharuhera Murder case : धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद से ही डेयरी मालिक (बाप) और उसके दोनों बेटे मौके से फरार हैं। पुलिस जांच में मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी अन्य जगह हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से यहां लाकर दबाया गया था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमेंद्र मीणा ने घटनास्थना पर जांच शुरू तथा आस पास के लोगों से भी पूछताछ की।

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते एसपी हेमेंद्र मीणा।
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते एसपी हेमेंद्र मीणा।

कटड़े के बहाने गड्ढा खोदने के लिए मांगा था फावड़ा

मामले की पूरी सच्चाई डेयरी में काम करने वाली एक महिला मजदूर की सतर्कता से सामने आई है। फाजिलपुर (मूल निवासी) और हाल निवासी संतोष भवन (धारूहेड़ा) के रहने वाले अरुण कुमार ने भटसाना गांव में 12 एकड़ जमीन पर भैंसों की डेयरी खोली हुई है। अरुण के बेटे गौरव ने डेयरी पर काम करने वाली महिला मजदूर से यह कहकर फावड़ा मांगा था कि एक भैंस का कटड़ा मर गया है, उसे गड्ढे में दबाना है। महिला मजदूर को तुरंत शक हुआ कि डेयरी में कोई कटड़ा मरा ही नहीं है, तो फिर गड्ढा किसलिए खोदा जा रहा है। जब उसने पास जाकर देखा तो मिट्टी में कुछ संदिग्ध दबा हुआ दिखाई दिया। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने बेटे को दी, जिसके बाद उसके बेटे ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को सूचित किया।

धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।

धारूहेड़ा से मजूदर बुलाए गड्ढा खोलने के लिए लिए: जांच में यह भी पता चला है डेयरी संचालक अरूण के बेटे गौरव ने कार को अपने खेत में खडा दिया तथा धारूहेड़ा से दो मजूदर गडढा खोलने के लिए बुलाए गए थे। सुबह जब उन मजदूरों ने सूचना मिली थी तो गडढा उन्होंने खोदा तो वे भी भयभीत होकर गायब हो गए है। बताया जा रहा है इस केस में एक दो नहीं कई लोगो कों हाथ है।

धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटसाना में स्थित भैंसों की डेयरी के पास से पुलिस ने रविवार रात करीब 1 बजे मिट्टी में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।

हाथ-पैर बंधे मिले, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात करीब 1 बजे शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों (FSL) की टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया यह निर्मम हत्या का मामला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे लगता है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां दबाने का प्रयास किया गया।

रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए
रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए

आरोपी फरार: घटना के बाद से डेयरी मालिक अरुण कुमार और उसका बेटा गौरव व प्रिंस फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए
रेवाड़ी-मर्डर के बाद डेयरी में दफनाई लाश, रात को शव को निकालते हुए

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now