नारनौल में चिट्टे सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला तस्कर जसविंदर कौर गिरफ्तार

On: September 6, 2026 9:46 PM
Follow Us:
नारनौल में चिट्टे सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला तस्कर जसविंदर कौर गिरफ्तार

नारनौल (Best24News): हरियाणा के नारनौल में 12 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) की बरामदगी से शुरू हुई पुलिस जांच अब नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने लगी है। सीआईए (CIA) नारनौल की टीम ने नशे की सप्लाई करने के आरोप में हुडा सेक्टर, नारनौल निवासी जसविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया।,

अप्रैल महीने में पकड़े गए थे दो युवक

मामला 15 अप्रैल का है, जब सीआईए नारनौल की टीम ने निजामपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए नियाज अलीपुर निवासी दीपक और बाछौद निवासी मोहित को काबू किया था। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई थी। इस संदर्भ में थाना निजामपुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में खुला ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क

गिरफ्तार युवकों से सीआईए द्वारा की गई कड़ी पूछताछ और मामले की गहराई से जांच के दौरान नशे की सप्लाई चैन का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक और मोहित ने बरामद चिट्टा/हेरोइन नारनौल के हुडा सेक्टर की रहने वाली जसविंदर कौर से खरीदा था। तथ्यों की पुष्टि होने के बाद सीआईए नारनौल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 सितंबर को जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की चेतावनी’ अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग सप्लाई की इस पूरी कड़ी से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now