शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): गांव गढ़ी अलावलपुर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल (GMS Gadi Alawalpur) में शिक्षक दिवस (Teacher's Day) का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। देश के पूर्व…


राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): गांव गढ़ी अलावलपुर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल (GMS Gadi Alawalpur) में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। देश के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisement
राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सीनियर छात्रों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बांटे अनुभव

वरिष्ठ (सिनियर) कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों के साथ पढ़ाई, अनुशासन और जीवन में गुरु के महत्व से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कई विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया और शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान का प्रकटीकरण किया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यध्यापिका सरिता गौतम, शिक्षक संजीव और विजय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करने वाली वह मशाल हैं, जो बच्चों के चरित्र निर्माण और उनके बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

 

राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय मिडिल स्कूल गढ़ी अलावलपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को लगन व निष्ठा से पढ़ाई करने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp