ICICI Prudential Life ने लॉन्च किया ‘BSE 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड’, जानिए क्या है इसके फायदे

On: September 6, 2026 9:40 AM
Follow Us:
ICICI Prudential Life

दिल्ली (Best24News): शेयर बाजार में दीर्घकालिक निवेश और बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life) ने एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने ‘बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड’ (BSE 500 Momentum Value 50 Index Fund) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया फंड चुनिंदा यूलिप (ULIP) प्लान्स के माध्यम से ग्राहकों को वैल्यू और मोमेंटम रणनीतियों पर आधारित लंबी अवधि के इक्विटी निवेश का शानदार मौका देगा।

वैल्यू और मोमेंटम रणनीति का अनूठा संगम

फंड की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) मनीष कुमार ने बताया कि इस फंड का मुख्य उद्देश्य ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना है जिनकी मूल्यांकन (Valuation) कीमत आकर्षक हो और जिनके शेयर प्रदर्शन में बाजार का सकारात्मक रुझान (Momentum) दिख रहा हो।

हर 3 महीने में री-बैलेंसिंग: पोर्टफोलियो की प्रत्येक तीन महीने (Quarterly) में समीक्षा की जाएगी। इससे बाजार के बदलते रुझानों और कंपनियों के प्रदर्शन के हिसाब से निवेश में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे। यह फंड बीएसई 500 (BSE 500) इंडेक्स से चुनी गई 50 शीर्ष कंपनियों में निवेश करेगा और ‘आईसीआईसीआई प्रू बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 कस्टमाइज़्ड इंडेक्स’ को फॉलो करेगा।

3.34 लाख करोड़ रुपये का एयूएम और 99.3% क्लेम सेटलमेंट

कंपनी ने अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा किए है 30 जून 2026 तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3.34 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया अपनी शुरुआत से ही कंपनी का गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) रिकॉर्ड शून्य रहा है।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा, जो ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

इन यूलिप प्लान्स के जरिए ले सकेंगे लाभ
यह नया एनएफओ/फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के प्रमुख यूलिप प्लान्स जैसे — स्मार्टकिड एश्योर, सिग्नेचर एश्योर, सिग्नेचर ऑनलाइन और स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस के माध्यम से निवेशकों व ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now