रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी कार लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पीएचडी स्कॉलर के तीन और साथी गिरफ्तार, यूपी में फैल रहा था नेटवर्क

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana crime: रेवाड़ी में टैक्सी चालक को गोली मारकर कार लूटने के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…


टैक्सी चालक संजय को गोली मारकर उसकी गाड़ी और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
टैक्सी चालक संजय को गोली मारकर उसकी गाड़ी और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

Haryana crime: रेवाड़ी में टैक्सी चालक को गोली मारकर कार लूटने के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे केवल लूट की मंशा नहीं थी, बल्कि एक संगठित गिरोह तैयार किया जा रहा था, जिसका नेटवर्क यूपी में लगातार मजबूत हो रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भूमिका हथियारों की सप्लाई और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने में अहम पाई गई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार कई जिलों तक जुड़े हुए हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकुर कुमार निवासी गांव अंची मेरठ, विक्रम सिंह उर्फ मंगू निवासी कुंडा मेरठ और अश्वनी कुमार निवासी लोहिया हॉल देवलापुरम मेरठ शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से दो आरोपी पहले से गिरफ्तार बंटी के माध्यम से मुख्य आरोपी देवांशु तक हथियार पहुंचाते थे, जबकि तीसरा आरोपी देवांशु को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार देवांशु अपने पिता के एक्सीडेंट का बदला लेने की भावना से एक आपराधिक गिरोह खड़ा कर रहा था और इसके लिए वह युवकों को जोड़कर नेटवर्क तैयार कर रहा था।

अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से पांच आरोपी उत्तर प्रदेश से पकड़े गए हैं। इनमें चार आरोपियों को अकेले मेरठ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि देवांशु का नेटवर्क केवल एक वारदात तक सीमित नहीं था, बल्कि आगे और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

 

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है और हथियारों की सप्लाई, फर्जी सिम और फंडिंग से जुड़े पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में खुलेंगे 210 नए राशन डिपो: 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित; जानें चयन प्रक्रिया

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp