भिवाड़ी में ACB की रैड: कोटपूतली थाने का सब-इंस्पेक्टर 3500 रूपए रिश्वत के साथ दबोचा

On: August 22, 2026 8:44 AM
Follow Us:
CASH

भिवाड़ी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बडी कार्रवाई की है। टीम ने कोटपूतली थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है।

एसीबी अलवर के DSP  शब्बीर खान ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बैंक के विरुद्ध न्यायालय के माध्यम से कोटपूतली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कर रहे थे। बता दे कि आरोपित पुलिसकर्मी दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

3500 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा: रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद उप महानिरीक्षक पुलिस डाॅ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ACB  चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुकदमे में आगे की कार्रवाई करने के बदले उप निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता को परेशान भी किया जा रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने 19 अगस्त को रिश्वत मांगने की शिकायत दी। सत्यापन के दौरान पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित पहले ही 1,500 रुपये रिश्वत ले चुका था। शेष 3,500 रुपये बाद में देना तय हुआ था।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर