रेवाड़ी: आने वाले कुछ वर्षों में रेवाड़ी की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। शहर में 120 मीटर चौड़े वीटू रोड के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में 120 मीटर चौड़े वीटू रोड के बाद अब एक नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है। एचएसवीपी की तरफ से सेक्टरों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वी-थ्री रोड को बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सात सेक्टर होगें आपस में कनेक्ट: बता दे इस योजन के चलते वी-थ्री रोड शहर के सात सेक्टरों को आपस में कनेक्ट करेगा, जिनमें मुख्य रूप से सेक्टर 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26 शामिल है। सेक्टरों की आपस में कनेक्टिविटी होने से न केवल शहर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भी अच्छा राजस्व मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कनेक्टिविटी के अभाव में लोग कुछ सेक्टरों में प्लाट लेना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यहां पर स्थिति बिलकुल होगी।
जानिए क्या योजना: बता दे रेवाड़ी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से वर्तमान में 120 मीटर चौड़े वी-टू रो़ड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह रोड एचएसवीपी के बाईपास पर स्थित कर्नल राम सिंह चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सालावास तक बन रहा है। जिसके बाद हाईवे से शहर की दूरी मात्र चार किलोमीटर रह जाएगी। इसी वर्ष के अंत तक वीटू रोड बनकर तैयार होने की संभावना है।
वीटू के बाद वी-थ्री रोड शहर के विकास में अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि यह रोड कुछ पुराने और भविष्य में निर्मित होने वाले सात प्रमुख रिहायशी सेक्टरों को जोड़ने का कार्य करेगा।
12 साल जमीन की थी अधिग्रहण: बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से वी-थ्री रोड के निर्माण के लिए वर्ष 2013 में ही जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं अब इस रोड के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से धरातल पर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई है, जिसके तहत रोड के एस्टिमेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू: वी-थ्री रोड के निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके पश्चात बजट अप्रूवल के लिए फाइल को मुख्यालय भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। – अशोक कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी














