Rewari crime: जैनाबाद में भूपेंद्र ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी

On: August 21, 2026 5:21 PM
Follow Us:
death

Rewari crime: (Best24News): रेवाड़ी जिले के डहिना चौकी (थाना खोल) के अंतर्गत आने वाले गांव जैनाबाद में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी 56 वर्षीय भूपेंद्र ने अपने ही खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण और राहगीर खेतों की तरफ घूमने निकले, तो उन्होंने पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डहिना पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पेड़ पर सीढ़ी लगाकर बनाया फंदा, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

डहिना चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि जेनाबाद निवासी भूपेंद्र ने अपने खेत में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम (Forensic Team) को मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि भूपेंद्र ने पेड़ पर सीढ़ी लगाकर रस्सी के सहारे फंदा बनाया था। मौके से सीढ़ी बरामद हुई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।”

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक भूपेंद्र एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर कार्य करता था और कथित तौर पर अत्यधिक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही चल पाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर