शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

आकेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के पास स्थित नारायण विहार आकेड़ा में जैगुआर फाउंडेशन (Jaguar Foundation) की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के…


आकेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
आकेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के पास स्थित नारायण विहार आकेड़ा में जैगुआर फाउंडेशन (Jaguar Foundation) की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श लिया।

Advertisement

जरूरतमंदों को मुफ्त दी गई दवाइयां: स्वास्थ्य शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। फाउंडेशन की ओर से जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली।

अब हर बुधवार को लगेगा नि:शुल्क कैंप: आकेड़ा गांव के सरपंच अशोक कुमार ने जैगुआर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि एनजीओ (NGO) की ओर से अब हर बुधवार को गांव में इसी प्रकार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सरपंच अशोक कुमार ने ग्रामीणों और आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे हर बुधवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में पहुंचकर अपनी नि:शुल्क जांच करवाएं और इस जनहितैषी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं । क्योकि आजकल खान पान के चलते बीमारियां तेजी से पनप रही है ऐसे में समय समय जांच करवाना बहुत जरूरी है।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp