Sports News: पंचकूला में 25 अगस्त को गूंजेगा एथलेटिक्स का शंखनाद

On: August 19, 2026 8:53 PM
Follow Us:
पंचकूला में 25 अगस्त को गूंजेगा एथलेटिक्स का शंखनाद

Sports News:  हरियाणा की पहचान एक बार फिर देशभर में गूंजने वाली है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में “इंडियन एथलेटिक्स सीरीज – 14″ का आयोजन 25 अगस्त 2026, सोमवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में किया जाएगा।

 

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स हरियाणा के सहयोग से आयोजित होगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश एवं प्रदेश के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्धारित क्वालिफिकेशन मानक पूरा करते हैं, वे अपने राज्य/संस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सेना, रेलवे, पुलिस, ओ एन जी सी ,रिलायंस और जे एस डब्ल्यू जैसी संस्थाओं के एथलीट खिलाडी भाग ले रहे हैं।

आयोजन सचिव राज कुमार मित्तन ने बताया कि प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों और भारत सरकार व हरियाणा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कराई जाएगी।

अध्यक्ष, एथलेटिक्स हरियाणा दिलबाग सिंह ने कहा – _”हरियाणा खेलों का गढ़ है। इस सीरीज से ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। हम चाहते हैं कि हर गांव से चैंपियन निकले।”_

जितेन्द्र बांगड उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि इस सीरीज का मकसद ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे लाना है। खेल युवा को नशे से दूर रखता है और देशभक्ति जगाता है।

यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स हरियाणा ने खेल प्रेमियों से इस आयोजन को लेकर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है क्योंकि हरियाणा की मिट्टी एक बार फिर देश को नए गोल्ड मेडलिस्ट देगी।

 

महासचिव, एथलेटिक्स हरियाणा श्री प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा – _”यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। मेहनत और अनुशासन से प्रदर्शन करें। मुझे विश्वास है पंचकूला से नए राष्ट्रीय चैंपियन निकलेंगे।”_

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर