रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के पास गांव गोकलपुर में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान तीन युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दो युवकों की मौत हो गई।बता दे कि रजिंश को लेकर सरेआम दोनों की हत्या की गई है

जानकारी के अनुसार, गांव मांढैया निवासी 26 वर्षीय जतिन व निगांनियावास के रहने वाले करीब 21 वर्षीय हिमेश की मौत हुई है। इनके अलावा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एक था शादीशुदा, दूसरा कर रहा था नौकरी की तैयारी
बता दे कि मांड्य निवासी जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था। वह रेवाड़ी की ही एक कंपनी में काम करता था। जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं मृतक हिमेश अभी सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं। जतिन और हिमेश दोस्त थे।

दोनों गुटों ने अपने साथियों को बुलाया था
घायल यशपाल बुढ़ाना गांव का रहने वाला है। यशपाल भी जतिन और हिमेश के साथ बाइक पर था। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि KLP कॉलेज में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया। हालाकि झगडे को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई कारण नहीं बताया है।
यशपाल की हालत गंभीर: गांव बुढ़ाना निवासी यशपाल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के बयान लेने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।













