रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ने लोहे की पाईप से पीटा

On: August 20, 2026 5:46 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ले लोहे की पाईप से पीटा

धारूहेड़ा: रालियावास स्थित राजकीय हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कक्षा में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल में बैठक में मामला नहीं सुलझने के चलते अब मामला थाने में पहुंच गया है। सबसे बडा सवाल यह है कि सरकारी स्कूलों में अगर इसी तरह शिक्षको को व्यवहार रहा तो ये स्कूल कैसे चलेगें।

रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ले लोहे की पाईप से पीटा
रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ले लोहे की पाईप से पीटा

जानिए क्या है मामला: बता दे कि रालियावास के रहने वाले मुकेश ने बताया कि उसका बेटा 9 वी पढ़ता है। छात्र के परिजनों का आरोप है कि वहां एक शिक्षक ने 19 अगस्त को उसके बच्चे के साथ मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट से उसे बुखार भी आ गया है। घटना की शिकायत के बाद स्कूल में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गांव के सरपंच और स्कूल के प्रिंसिपल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नही हुआ समझोता: बताया जा रहा है जिस शिक्षक पर मारपीट का आरोप है, वह आज स्कूल नही आया। जब स्कूल स्टाफ ने मारपीट करने वाले शिक्षक से इस मामलो को शांत करने के लिए मांगी मांगने की बात कही । लेकिन आरोतिप शिक्षक ने कहा कि छात्र ने स्कूल में गाली दी थी, जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई।

रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ले लोहे की पाईप से पीटा
रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थी को टीचर ले लोहे की पाईप से पीटा

मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से बैठक कर स्थिति पर चर्चा की गई है। अब छात्र के परिजन शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि अध्यापक से बात की गई थी लेकिन उसने कहा कि वह माफी नहीं मांगेका जिसे जहां जाना है वहां जाए।। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर