शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: ACB की बड़ी कार्रवाई : लाइनमैन ओर दलाल 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) भिवाड़ी इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVNL) रामगढ़, अलवर के लाइनमैन द्वितीय दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति राजकुमार को…


Rewari News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) भिवाड़ी इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVNL) रामगढ़, अलवर के लाइनमैन द्वितीय दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति राजकुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बता दे कि ये कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देश पर मुबारिकपुर क्षेत्र में की गई। जैसे ही दोषियो की गिरफ्तारी हुई तो इलाक में अफरा तफरी मच गई।Rewari News

Advertisement

बता दें कि ACB शिकायत मिली थी परिवादी के पिता के नाम करीब तीन वर्ष पहले कृषि कनेक्शन के लिए फाइल सहायक अभियंता, JVVNL रामगढ़ कार्यालय में जमा की गई थी। करीब दस माह पहले कार्यालय द्वारा डिमांड नोटिस जारी किया गया था, जिसकी राशि परिवादी द्वारा जमा करवा दी गई। लेकिन विभाग ने कनेक्शन नहीं किया। बार बार अपील के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।Rewari News

मांगी रिश्वत: बता दें कि आरोपितों ेन कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर की इंडेंट कटाने और ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने के एवज में लाइनमैन दिनेश कुमार और लाइनमैन वीरेंद्र सिंह द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत की मांगी। इतना ही उसे बार बार परेशान किया जा रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

रिश्वत के साथ काबू: शिकायत मिलने के बाद 14 नवंबर को ACB टीम ने गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन सही पाए जाने पर आज ट्रैप कार्रवाई की गई। DIG ACB मुख्यालय जयपुर राजेश सिंह के सुपरविजन में और ACB इकाई भिवाड़ी की टीम उनके पास पहुंची। DSP परमेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम ने लाइनमैन दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति राजकुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते ही दबोच लिया है।Rewari News

रिश्वत राशि मौके से बरामद कर ली गई। इसी के साथ ही दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ACB की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp