मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

IGU में दो गुटो में झगडा, गोकलपुर में मर्डर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए झगड़े का विवाद को लेकर शुक्रवार को गोकलपुर के पास जमकर बदमाशों ने तांडव मचाया। विवाद को लेकर कार से बाइक सवार तीन युवकों को पहले…


इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए झगड़े का विवाद को लेकर शुक्रवार को गोकलपुर के पास जमकर बदमाशों ने तांडव मचाया। विवाद को लेकर कार से बाइक सवार तीन युवकों को पहले टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर गिराकर उन्हें बुरी लाठी और डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हादसे में एक युवक मौत हो गई तथा एक रोहतक रैफर कर दिया गया है। जबकि तीसरा जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है।

Advertisement

 

धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर
धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर

जानिए क्या है विवाद: बता दे कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में युवको के बीच पहले विवाद हुआ था। शुक्रवार को मांड्य निवासी जतिन और निगानियावास निवासी हिमेश व बुडाना के रहने वाला घायल यशपाल बाइक से विवि से अपने गांव आ रहे थे कार मे सवार बदमाशे ने उनकी बाइक को जानबुझ कर हत्या करने के इरादे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिर गए है। गिरने के बाद फिर से कार ने टक्कर मारी जिससे मांड्य निवासी जतिन मौके पर ही मौत हो गई  और निगानियावास निवासी हिमेश यशपाल बुढ़ाना घायल हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में जिला पार्षद का बेटा निकला लुटेरा: जीजा व साथियों संग मिलकर कैब चालक को बनाया बंधक, गाड़ी, मोबाइल व ₹20,000 लूटे

 

धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर
धारूहेड़ा: कार सवार बदमाशों ने बाइक को मारी टक्कर

गुटो में हुए झगडे ने ली जान: बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

बिना नंबर की कार से बाइक सवार युवकों को कूचला: बता दें कि यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। बताया जा रहा एक ग्रुप पहले तैयारी के साथ् ही आया था।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp