धारूहेड़ा: सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नपा परिसर के सामने बुधवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने नारे बाजी की तथा सरकार को चेतावनी दी जब तक उनकी मांगो को नहीं सुना जाएगा। लगातार तीन दिन से सफाई कर्मचारियों के हडताल पर रहने से एक बार फिर धारूहेड़ा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
सफाई कर्मचारियो की ये है मांगें
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन में सुधार करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने तथा कैशलेस सुविधा लागू की जाए। । उन्होंने कहा कि वे लगातार अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने कई बार मांग रख चुके है, लेकिन उनकी मांगो को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
प्रदर्शन जारी: मांंगो को लेकर सोमवार को भी प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करके उनकी मांंगों की सुनवाई की जाए अन्यथा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राजबीर, तेजपाल, संदीप, हरिकिशन, सुनील, रणजीत, ममता, कर्मबीर, सुरेंद्र, नरेंद्र, सुनीता व मनजीत आदि मौजूद रहे।













