सफाई कर्मचारियों ने धारूहेड़ा में क्यों लगाए नारे

On: August 10, 2026 5:29 PM
Follow Us:
सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

धारूहेड़ा: सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांंगो को लेकर नपा परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जितेंद्र को ज्ञापन भी सोंपा। इस मौके पर कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।

सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जानिए सफाई कर्मचारियों की क्या है मागें

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन में सुधार करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने तथा केस लेस सुविधा लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे लगातार अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

धरने में बैठे कर्मचारियो की नारे बाजी

उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस मौके पर सुनीता, संदीप,​ हरिकिशन, सुनील, रणजीत, ममता, कर्मबीर, सुरेंद्र, नरेंद्र व मनजीत आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सुनवाई नही तो आगे भी धरना जारी रहेगा।

सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने धारूहेडा में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें