धारूहेड़ा : गांव आसियाकी के रहने वाले कृष्ण कुमार उत्तर रेलवे (Northern Railway) में Assistant Executive Engineer (AEN) के पद पर 38 साल और 10 महीने की लंबी व निष्ठावान सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद गांव आसियाकी पहुंचने पर ग्रामीणों और गणमान्य लोगों द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
सरपंच तेजपाल ने किया स्वागत
गांव पहुंचने पर सरपंच तेजपाल द्वारा सेवानिवृत्त इंजीनियर कृष्ण कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सरपंच तेजपाल ने कहा कि “कृष्ण कुमार ने करीब 39 वर्षों तक भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं देकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे आसियाकी गांव और रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है। उनका कार्यकाल प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर कृष्ण कुमार उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
इस मौके पर प्रदीप यादव, भाजपा महामंत्री बोलनी मंडल से मीर सिंह, यशपाल यादव, अजीत सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।














