धारूहेड़ा में करंट लगने से दिल्ली पुलिस कर्मी की मौत

On: July 31, 2026 11:17 AM
Follow Us:
DEATH

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित सैयद कालोनी में गुरूवार को अपने कमरे पर बिजली का काम करते समय करंट से दिल्ली पुलिस कर्मी बुरी झुलस गया। पुलिस कर्मी को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया। शुक्रवार को उसके गांव राजस्थान में सम्मान के साथ अंतिम संस्कर किया गया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले के गांव गोडावास का रहने वाला रमेश कुमार 38  सैयद कालोनी में  किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह दिल्ली पुलिस में कायर्रत था। वह अपने कमरे पर गुरूवार शाम को बिजली का काम कर रहा था कि उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया।

अस्पताल में तोडा दम: करंट लगने से झुलसने पर परिजन उसे रेवाड़ी लेकर गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। थाना धारूहेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों के बयान पर सामान्य कार्रवाई की है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें