रेवाड़ी: गांव करावरा मानकपुर स्थित दी हैरीटेज ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के तमाम ब्लॉकों की टीमों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लडक़ों के वर्ग में रेवाड़ी ब्लॉक तथा लड़कियों के वर्ग में जाटूसाना ब्लॉक विजेता बना।

स्कूल की प्रिंसिपल पूजा शर्मा की देखरेख में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंची टीमों ने भाग लेकर अपने जौहर दिखाए। स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट निशांत यादव व कमल सिंह यादव ने सभी खिलाडिय़ों का उत्सावर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पहुंचे निर्णायक मंडल व खेल अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।
इस प्रतियोगिता के लडक़ों के वर्ग में रेवाड़ी ब्लॉक की टीम विजेता रही, जबकि खोल ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। लड़कियों के वर्ग में जाटूसाना ब्लॉक पहले तथा रेवाड़ी ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जोगेंद्र धनखड़ ने विजेता खिलाडिय़ों को पदक व टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में अनेकों खेल अधिकारियों व निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। जिनमे सतीश कुमार पीटीआई कालाका, कमलेश पीटीआई आइशयाकी गोरावास, जयभगवान डीपीई खटावली, ब्रह्मप्रकाश कोच मसानी, कार्तिक तंवर पीटीआई हैरीटेज ग्लैक्सी स्कूल, हिम्मत सिंह कोच मंदोला, निशांत यादव कोच रेवाड़ी, राकेश चंद्र कोच सुठाना, मनोज ठाकुर डीपीई आरपीएस रेवाड़ी, पूनम डीपीई यूरो इंटरनेश्नल स्कूल, रुचि डीपीई होली चाइल्ड स्कूल आदि प्रमुख रहे। स्कूल के वालीबॉल कोच कार्तिक तंवर की मेहनत व उचित मार्गदर्शन की विशेष सराहना की गई। ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल परिवार ने सभी टीमों, खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व निर्णायक मंडल को बधाई देते हुए खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की।














