शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana: धानक समाज रेवाड़ी ब्लॉक मीटिंग 30 को, बैठक में लिए जांएगे ये अहम फैसले

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। धानक समाज की ब्लॉक मीटिंग रविवार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे धानक धर्मशाला बालावास जाट में आयोजित की जाएगी। समाज के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल ने बताया कि यह मीटिंग समाज…


रेवाड़ी। धानक समाज की ब्लॉक मीटिंग रविवार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे धानक धर्मशाला बालावास जाट में आयोजित की जाएगी। समाज के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल ने बताया कि यह मीटिंग समाज के उत्थान, जागरूकता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग में समाज के युवाओं को शिक्षा, सरकारी नौकरियों और नशे के प्रति जागरूक करने पर ध्यान दिया जाएगा।Haryana

Advertisement

इन मुद्दों पर होगा फैसल: बता दे कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, मृत्यु भोज को बंद करने और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने पर भी चर्चा की जाएगी। समाज में भविष्य की रणनीति तय करने और युवाओं के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सेंटर की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। धानक समाज की बावल ब्लॉक की कार्यकारिणी गठन भी इसी दिन किया जाएगा।Haryana

जिला कार्यकारिणी के सदस्य हुकमचंद, शिवचरण, सुरेश, चिमनलाल, राजकुमार, जसवंत, जगमोहन, चुन्नीलाल, नरेश और राहुल समाज के लागों को मीटिंग मे पहुंचने का न्यौता दे रहे है । वर्तमान में खोल, नाहड़, डहीना और जाटूसाना ब्लॉक की कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। जाटूसाना ब्लॉक की मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि बावल ब्लॉक की मीटिंग बालावास जाट में आयोजित की जाएगीHaryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp