रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

On: July 23, 2026 7:51 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

युवाओं को लठियो से पिटना देश का काला दिन : रवि मसीत

रेवाड़ी: 20 जुलाई को छात्रों पर (Delhi ) हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरूवार को रेवाड़ी के युवाओं और छात्रों ने महाराणा प्रताप चौक से मिनी सचिवालय तक छात्र नेता रवि मसीत की लीडरशिप में शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद जिला उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रवि मसीत ने बताया कि ज्ञापन में छात्रों ने मांग की कि 20 जुलाई की घटना की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। छात्रों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और न्याय की आवाज़ उठा रहा है।

रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता ने पूरे देश के युवाओं को आहत किया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और छात्र शामिल रहे। अंत में छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इस मौके पर युगल, संदीप, राकेश, राहुल ,शिवराज ,करम , राज यादव , शिवानी,मधु देवी ,किरण ,रोहित ,संदीप, चिराग,समय सिंह , हरीश ,हर्ष ,चिराग ,आशीष, किरण ,तान्या,सचिन ,यवन,कुणाल ,मोहित नीरज, मोहित ,साहिल आदि सैकडो युवा उपस्थित रहे

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now