HSEB वर्कर्स यूनियन ने दी चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो इस दिन होगा आंदोलन

On: August 23, 2026 7:41 PM
Follow Us:
AANDOLAN

HSEB वर्कर्स यूनियन: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की ओर से रेवाड़ी में झज्जर रोड स्थित शक्ति भवन परिसर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान सोमदत्त व मंच संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं किया तो 29-30 सितंबर को दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

 

जानिए क्या है मांगे: यूनियन की मुख्य मांगों में एग्री डिस्कॉम पर रोक, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता और स्टाफ की कमी दूर करना शामिल है। यूनियन ने सरकार से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।

सीएम नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान न होने पर 29-30 सितंबर को दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

सोमदत्त ने कहा कि गत 20 जून को हिसार के गुरु जंभेश्वर हाल में हुई मुख्यालय स्तरीय मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। तीसरे चरण में दो जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का अंबाला में घेराव किया गया था । चौथे चरण में 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में कर्मचारी जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

 

कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर धरने में मुख्य रूप से शमशेर सिंह, अमित चौहान, मनोज कुमार, राजेंद्र सैनी, अवधेश शर्मा, मनोज, योगेश नागर, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now