भारतीय किसान यूनियन ने रेवाड़ी उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

On: August 19, 2026 5:49 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्ट मंडल ने उपायुक्त महोदय से की मुलाकात और उसके बाद सौंपा ज्ञापन।

रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्ट मंडल ने उपायुक्त महोदय से की मुलाकात और उसके बाद सौंपा ज्ञापन। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समधान नहीं किया तो धरना प्रदर्शन पर मजबूर होंगे।

 

प्रधान समय सिंह ने बताया कि बताया बोडिया कमालपुर पूरे हरियाणा में पहला नंबर पर स्कूल है और वहां आज के दिन भी बच्चे स्कूल के अंदर नहीं जा सकते दोनों गेटो के सामने पानी भरा हुआ है । जलभराव के चलते बस लगभग आधा किलोमीटर दूर बच्चों को उतार देती है। उसके बाद बच्चे पानी से निकलकर स्कूल में जाते हैं। पिछले कई दिनो से प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

ज्ञापन देकर दी चेतावनी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी न उपायुक्त को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में पानी नहीं निकाला गया तो बच्चों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे! जलभराव को लेकर बच्चे परेशान है। सरकार इसको लेकर बिल्कुल गंभीर नही है। बार बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मुआवजे के लिए भटक रहे किसान: 2023 बाजार भावांतर क्षतिपूर्ति पोर्टल बीमा का पैसा और 145 गेट पास कट रहे है। वह सिस्टम में जनरेट नहीं हो रहे और पिछले दिनों ज्यादा बारिश होगी चार गांव बाढ़ घोषित करने के लिए उपायुक्त महोदय ने घोषणा की थी । लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं खोला है ।

उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्कूल का समाधान हो जाएगा और आपकी मांगे मान ली जाएगी और अगले सप्ताह उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में अधिकारियों की और किसान यूनियन के शिष्ट मंडल की बैठक होगी और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा इस मौके पर राजकुमार गुरावड़ा, सुरेंद्र , वेद सुल्तानिया, कृष्ण सैनी, मनीषा यादव, ओपी लोहाना, सतबीर अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर