पहाड़ों से दूर भी पीढ़ियों को जोड़ रही उत्तराखंड की लोक परम्परा: चेयरमैन अजय जांगडा

On: July 20, 2026 5:57 PM
Follow Us:
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

धारूहेड़ा: अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी में सोमवार को उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस मौके पर धारूहेड़ा नगरपालिका के अजय जांगड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।चेयरमैन दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इस लोक परंपरा को लेकर समाज के लोगों को शुभंकामनाए दी।

अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से  हरेला पर्व मनाया
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

चेयरमेन ने कहा कि पहाड़ों से दूर उत्तराखंड का ये पर्व पीढ़ियों को जोड़ रहा है। बता दे कि उत्तराखंड में ‘हरेला’ पर्व मुख्य रूप से मानसून (वर्षा ऋतु) के आगमन, नई कृषि फसल के शुभारंभ और पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अच्छी पैदावार व पारिवारिक समृद्धि की कामना करने का प्रतीक है।

अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से  हरेला पर्व मनाया
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

हरियाली, खुशहाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश

हरियाली, खुशहाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाले इस पर्व पर महिलाएं 15 दिन पहले बोए गए हरेला (सात प्रकार के अनाज के अंकुर) को काटकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर रखकर दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आर्शीवाद दिया गया। नोएडा और ग्रेनों में रहने वाले उत्तराखंडी परिवारों ने इस लोक परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभाया।

अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से  हरेला पर्व मनाया
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

हरेला पर्व उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख लोक पर्व है। आषाढ़ महीने में घरों में सात प्रकार के अनाज बोए जाते हैं। दस से पंद्रह दिन बाद इन अंकुरित पौधों को शुभ मुहूर्त में काटा जाता है और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद स्वरूप लगाया जाता है।

अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से  हरेला पर्व मनाया
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

इसे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह, अच्छी फसल, प्रकृति के संरक्षण और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पौधरोपण करने की भी परंपरा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचता है। बता दे सोसायटी के लोगो ने पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को हरेला देकर मंगलकामनाएं दीं।

अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से  हरेला पर्व मनाया
अरावली हाइट द्वारकाधिश सोसायटी धारूहेड़ा में उत्तराखंड परिवार की ओर से हरेला पर्व मनाया

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now