रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी, रेवाड़ी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री वेदपाल जी फूला , जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन गोयल जी (पूर्व रजिस्ट्रार, IGU मीरपुर) एवं प्रख्यात शिक्षाविद एवं भाजपा जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली जी ने शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर शिक्षा, साहित्य, खेल और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में दशकों से सेवारत शिक्षाविद विभूतियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विभूतियों में मा० हुकम चन्द यादव भाजपा रेवाड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं जिन्होंने 1985 से 1993 तक विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोसली में शिक्षक के रूप में सेवा की।श्री सत्यपाल धूपिया जी पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी, जो राष्ट्रपति पुरस्कार (सिल्वर मेडल) से सम्मानित हैं बता दे कि ।श्री चाँद सिंह यादव 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय चैम्पियन एवं राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी है। मनोज वशिष्ठ( वरिष्ठ शिक्षाविद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी)जो शोधपरक लेख “अखंडित राष्ट्र : खंडित मानवता” के लेखक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका ‘द ऑर्गनाइजर’ के शीर्षक पृष्ठ पर प्रकाशित अंग्रेजी कविता “वंदे मातरम” के रचयिता हैं जो पिछले तीन दशकों से शिक्षा व राष्ट्र सेवा में सक्रिय हैं।
शिक्षक दिवस पर नेताओं ने कहा:
वेदपाल जी फूला जी ने कहा – “भारतीय संस्कृति में गुरु को गोविंद से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। आज जिन शिक्षाविदों का सम्मान किया गया, वे केवल शिक्षक नहीं, बल्कि राष्ट्र की वैचारिक नींव हैं।”
प्रो० मदन गोयल जी ने कहा – “मैं स्वयं एक शिक्षक रहा हूँ। शिक्षक का कार्य केवल नौकरी नहीं, साधना है। रेवाड़ी की धरती ने शिक्षा के क्षेत्र में जो रत्न दिए हैं, उन पर हमें गर्व है।”
डॉ. वंदना पोपली जी ने कहा – “मैंने स्वयं शिक्षाविद के रूप में जीवन के सबसे सुंदर वर्ष बिताए हैं। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, वह जीवन भर समाज को गढ़ता है।”












