धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण

On: July 13, 2026 7:56 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण

धारूहेड़ा: आजाद नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समर्सिबल लगाया गया है। नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने समर्सिबल का शुभांरभ किया। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने चेयरमैन का स्वागत करते हुए मंदिर में पेयजल व्यवस्था होने पर खुशी जताई।

धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण
धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समर्सिबल लगने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और विशेष अवसरों पर भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि चेयरमैन अजय जांगडा ने यह समरसेबल अपने निजी कोटे से लगवाया है । मंदिर कमेटी की ओर से पिछले माह उनसे पानी की समस्या को लेकर अपील की गई थी। समस्या को देखते हुए तथा मंदिर कमेटी की अपील पर नया समर्सिबल लगा दिया गया है।

धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण
धारूहेड़ा: शिव मंदिर में समर्सिबल का शुभारंभ, चेयरमैन अजय जांगडा ने किया लोकापर्ण

इस मोके पर मनोज कुमार, प्रदीप मास्टर, संरक्षक श्याम सुंदर, शशिबाला, राय सिंह, जसबीर, श्रीकृष्ण, रामपाल, राजेंद्र, जितेंद्र खन्ना, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now