रेवाड़ी: रेवाड़ी हाफ मैराथन के लिए 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। जिनमें 52745 पुरुष और 39093 महिला प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं शनिवार सायं के समय हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने आयोजन स्थल और मैराथन रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पंकज नैन ने कहा कि मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में नागरिक शामिल होकर नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाएं।











