ASP दीपिका अग्रवाल ने किया SP कार्यालय रेवाड़ी का औचक निरीक्षण

On: September 5, 2026 7:42 PM
Follow Us:
ASP दीपिका अग्रवाल ने किया SP कार्यालय रेवाड़ी का औचक निरीक्षण

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक ASP दीपिका अग्रवाल (IPS) एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय रेवाड़ी की सभी विभागीय शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की दैनिक कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को पारदर्शी व त्वरित सेवाएं देने के सख्त निर्देश दिए।

ASP दीपिका अग्रवाल ने किया SP कार्यालय रेवाड़ी का औचक निरीक्षण
ASP दीपिका अग्रवाल ने किया SP कार्यालय रेवाड़ी का औचक निरीक्षण

विभागीय शाखाओं का किया अवलोकन, कर्मचारियों से लिया फीडबैक

  • निरीक्षण के दौरान एएसपी दीपिका अग्रवाल ने एसपी कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर इन शाखाओ का चैकिंग की
  • लेखा शाखा (Accounts Branch)
  • शिकायत शाखा (Grievance Cell)
  • सुरक्षा शाखा (Security Branch)
  • रीडर शाखा (Reader Branch)
  • पासपोर्ट शाखा (Passport Branch)
  • आईटी सेल (IT Cell) सहित अन्य सभी विभागीय अनुभागों की चेकिंग की।

 

उन्होंने प्रत्येक शाखा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा वहां निपटाए जा रहे दैनिक कार्यों व फाइलों के रखरखाव का निरीक्षण किया। शिकायत शाखा व अन्य विभागों में पेंडिंग पड़ी फाइलों और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध (Time-bound) तरीके से समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें।

पारदर्शिता और कड़ा अनुशासन: कार्यालय में अनुशासन, रिकॉर्ड्स के सुचारू रख-रखाव और प्रशासनिक काम-काज में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पुलिस दफ्तर में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले आम नागरिकों व पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता, तत्परता और विनम्रता से व्यवहार किया जाए।

डिजिटल कार्यशैली को बढ़ावा: रिकॉर्ड प्रबंधन और फाइलों के सुगम संचालन के लिए आधुनिक आईटी तकनीकों व डिजिटल सिस्टम का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए।एएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पारदर्शी पुलिसिंग देना ही पुलिस प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now