रेवाड़ी गुरुग्राम हाईवे का इंतजार सिर्फ रेवाड़ी गुरुग्राम ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी कर रहे हैं। इस हाइवे के बनने से कई जिले के लोगों का सफर आसान हो जाएगा और खासकर रेवाड़ी के लोगों के लिए यह हाईवे बेहद खास साबित होगा। इसके बनने से दिल्ली एनसीआर और जयपुर की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी इसके साथ ही साथ रेवाड़ी में रियल एस्टेट लॉजिस्टिक और औद्योगिक विकास को भी नहीं रफ्तार मिलने वाली है।
रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर हो जाएगा आसान
इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर मात्र 40 से 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस व्यापार को पंख लगेंगे और व्यापार में काफी मुनाफा भी देखने को मिलेगा। धारूहेड़ा और रेवाड़ी के आसपास इस हाइवे के बनने से और भी ज्यादा विकास के कार्य होने लगेंगे।
प्रॉपर्टी के रेट में भी होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
विशेषज्ञों की माने तो इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद रेवाड़ी, धारूहेड़ा सहित कई इलाकों में जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बनने के बाद रेवाड़ी धारूहेड़ा क्षेत्र में जमीन के रेट में लगभग 30 से 60% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इंडस्ट्रियल एरिया में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जानकारों की माने तो इसके बनने से उद्योग और निवेश को नहीं रफ्तार मिलेगी।
इसके बनने से गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी को सीधे फायदा होगा। इसके बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और रोजाना आने जाने वाले लोगों और माल ढुलाई वाले गाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। इस सड़क के बनने के बाद रेवाड़ी में उद्योग वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को काफी फायदा होने वाला है। इससे रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। इस हाइवे के बनने के बाद रियल एस्टेट को बूस्ट मिलेगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। रेवाड़ी के लिए यह हाईवे वरदान साबित होगा।













