Dharuhera Vice Chairman Election : (Best24News): धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव आज है। इसी को लेकर नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी। बैठक में पहले मंथन किया जाएगा अगर सर्व सम्मति से कोई फैसला नहीं हो तो फिर चुनाव करवाया जाएगा। धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव का सियासी पारा अपने चरम है। पिछले कई दिनो से कोचुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जोड़-तोड़ और पार्षदों को अपने पाले में लाने में लगे हुए थे।
आज होगे चुनाव (Minute-to-Minute Schedule):
बता दे कि उपमंडल अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को दोपहर 02:15 बजे नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी। दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।

दोपहर 02:15 बजे: नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी।
दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक: उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।
दोपहर 03:20 से 03:40 बजे तक: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) होगी।
दोपहर 03:40 से शाम 04:00 बजे तक: उम्मीदवारों को नाम वापस लेने (Withdrawal) का समय दिया जाएगा।
शाम 04:00 बजे के बाद: नाम वापसी के बाद चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो तुरंत मतदान (Voting) व मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
10 मत वाला बनेगा विजेता: बता दे नपा में 18 वार्ड मेंबर व एक चेयरमैन पद हैं ऐसे में अगर दो ही लोग नामांकन करते है तो 10 मत वाला चेयरमैन बस सकता है। जिस हिसाब से अमन की ओर दावा किया जा रहा है उससे लगता है वह निविर्रोध ही उपचेयरमैन बन सकता है।
हालांकि विभिन्न गुटों द्वारा बहुमत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में क्रास वोटिंग या भीतरी घात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। समर्थन के दावों की असली परीक्षा 31 अगस्त को मतदान के दौरान ही होगी। हालांकि एक पार्षद की ओर से दावा किया जा रहा है उसके पास 13 पार्षद है वह निर्विरोध उपचेयरमैन बन सकता है। लेकिन सच्चाई तो कल ही पता चलेगा।













