शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी और फुलेरा के बीच चलेगी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, जाने कहां कहां होगा ठहराव

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रियों की अचानक बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेवाड़ी और फुलेरा के बीच अनारक्षित…


RAILWAY STATION
रेलवे स्टेशन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रियों की अचानक बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेवाड़ी और फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल (Unreserved Special) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से नारनौल, अटेली, निजामपुर सहित इस मार्ग के तमाम स्टेशनों से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों व आमजन को भारी राहत मिलेगी।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्यौहार के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले लोगों की सुविधा और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

कुल 15 कोच की होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी (General) के कोच और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे लगाए जाएंगे। अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होने के कारण यात्री बिना अग्रिम आरक्षण के सामान्य टिकट लेकर इसमें सुगमता से यात्रा कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

ट्रेन की समय-सारणी और संचालन के दिन

गाड़ी संख्या 09717 (रेवाड़ी से फुलेरा):

  • संचालन की तारीखें: 29 से 31 अगस्त (3 ट्रिप) तथा 4 से 7 सितंबर (4 ट्रिप)।
  • समय: रेवाड़ी से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: अटेली (सुबह 5:03 बजे), नारनौल (सुबह 5:19 बजे) और निजामपुर (सुबह 5:35 बजे)।

गाड़ी संख्या 09718 (फुलेरा से रेवाड़ी):

  • समय: फुलेरा से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: निजामपुर (दोपहर 3:22 बजे), नारनौल (दोपहर 3:45 बजे) और अटेली (शाम 4:02 बजे)।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन हरियाणा और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी। मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव कुंड, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर रहेगा, जिससे हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp