धारूहेड़ा नपा उप-चेयरमैन बने अमन राव: पूर्व चेयरमैन के पोते को मिला निर्विरोध समर्थन, समर्थकों ने निकाली स्वागत रैली

On: August 31, 2026 9:55 PM
Follow Us:
पूर्व चेयरमैन के पोते को मिला निर्विरोध समर्थन, समर्थकों ने निकाली भव्य स्वागत रैली

धारूहेड़ा (Best24News):  धारूहेड़ा नपा उप-चेयरमैन के चुनाव का लंबे समय से चल रहा इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। वार्ड नंबर 8 से नपा के सबसे कम उम्र के पार्षद अमन राव को सर्वसम्मति से निर्विरोध नगर पालिका धारूहेड़ा का नया उप-चेयरमैन चुन लिया गया है।

अमन राव हरियाणा टूरिज्म बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल के पौत्र हैं। एसडीएम रेवाड़ी को इस संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का चुनाव अधिकारी (Election Officer) नियुक्त किया गया था। धारूहेड़ा नगर पालिका में कुल 18 पार्षद और 1 चेयरमैन (कुल 19 मत) हैं। सोमवार को एसडीएम रेवाड़ी की अध्यक्षता में बुलाई गई विशेष बैठक में उप-चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

पूर्व चेयरमैन के पोते को मिला निर्विरोध समर्थन, समर्थकों ने निकाली भव्य स्वागत रैली
पूर्व चेयरमैन के पोते को मिला निर्विरोध समर्थन, समर्थकों ने निकाली भव्य स्वागत रैली

प्रस्ताव व समर्थन: बैठक के दौरान पार्षद सुमित्रा ने उप-चेयरमैन पद के लिए अमन राव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पार्षद कविता ने समर्थन किया। अमन राव के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध उप-चेयरमैन घोषित कर दिया गया।

 

उच्च शिक्षित और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि
नपा के सबसे युवा उप-चेयरमैन बने अमन राव का पूरा परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है अमन राव ने बिरला स्कूल पिलानी से 12वीं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की है। उनकी दादी प्रेम राव पूर्व में 5 वर्षों तक धारूहेड़ा नगर पालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं।: चुनाव से दो दिन पूर्व ही राव इंद्रपाल ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। हाल ही में अमन राव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी जॉइन की है।

 

जीत के बाद निकली स्वागत रैली
अमन राव के निर्विरोध उप-चेयरमैन चुने जाने के बाद धारूहेड़ा कस्बे में समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत रैली निकाली गई। कस्बे में जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर सैनी समाज के पूर्व प्रधान खेमचंद सैनी, राकेश सैनी, संदीप सैनी, निहाल रंगा, अजीत कोसल्या, राहुल सैन सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग व समर्थक उपस्थित रहे।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार