NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा : बुधवार देर रात थाना धारूहेड़ा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। दोनो घायलो को असप्ताल में भर्ती करवाया गया है।
तुरंत पहुंची डायल 112
जैसे की पुलिस को हाईवे पर हादसा होने का पता चला तो तुरंत वहां पर डायल 112 पहुंच गई।
इतना ही एक्सीडेंट का समाचार पाकर धारूहेड़ा पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेजा गया। फिलहाल दोनों घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
बचाव में ही बचाव
पुलिस ने बताया बचाव में ही बचाव है। कार डिवाईडर से टकरा पलट गई। बचाव यह हुआ कि उसी वक्त किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर नही मारी, अन्यथा बडा हादसा हो जाता है। पुलिस ने कार को हाइवे से हटवाया ताकि कोई वाहन उसे नहीं टकराए।













