Bhiwadi News: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को बिगुल बज चुका है। चुनाव की तैयारियों लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने नगर परिषद भिवाड़ी और नगर पालिका टपूकड़ा क्षेत्र के 20 मतदान केंद्रों काऔचाक निरीक्षण किया।
खैरथल-तिजारा जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने शनिवार को टपूकड़ा और भिवाड़ी क्षेत्र का दौरा कर 20 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्भीक मतदान के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने टपूकड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय राम सिंह की ढाणी के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
बता दे इस मौके पर भिवाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदपुर, शहीद हुकुम सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिलकपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाड़ी मोड़ और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-9 के 12 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं।














