Rewari Bar Association Election – 2026 : EVM से होंगे चुनाव, नामांकन की अंतिम तिथि आज

On: September 2, 2026 9:59 AM
Follow Us:
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सिंतबर को, जानिए इस बार कितनें है मतदाता

Rewari Bar Association Election – 2026 (Best24News) : रेव़ाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव के 11 सितंबर को होने हैं बार चुनाव के लिए 1 सितंबर को पहले दिन 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। इस बार 6 पदों के लिए 2183 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगशाला करेंगे। पहली बार है जब छह पदों के लिए ईवीएम लगाई जाएगी। 2 सितंबर को यानि आज नामांकन का अंतिम दिन है।

निर्वाचन अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, रमेश यादव, नरेश यादव ने बताया कि एक महिला ने सहसचिव पद के लिए अपना पर्चा भरा। प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान विश्वमित्र यादव और पूर्व प्रधान सौरभ राव ने नामांकन दाखिल किया। जिससे नामांकन के पहले ही दिन प्रधान पद का मुकाबला रोचक होता दिख रहा है।

नामांकन करती महिला उम्मीदवार।
नामांकन करती महिला उम्मीदवार।

 

प्रधान पद के उम्मीदवारों को छोड़ दे, तो पहले दिन नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में अपनी किश्मत आजमाएंगे।महिला के लिए आरक्षित उपप्रधान के लिए पहले दिन एक नामांकन आया। इस बार उपप्रधान के दो पदों के लिए चुनाव होगा। दूसरे उपप्रधान के लिए भूपेंद्र यादव ने अपना पर्चा भरा।

जानिए क्या नामांकन फीस: बता दें कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि इस बार 6 पदों के लिए 2183 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगशाला करेंगे। पहली बार है जब छह पदों के लिए ईवीएम लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बुथ पर करीब 700 अधिवक्ता को शामिल किया जाएगा। इस बार प्रधान पद के लिए 25 हजार, उपप्रधान और सचिव के लिए 15 हजार व सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए 10 हजार रुपए फीस निर्धारित की है।

 

बार चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी।
बार चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी।

पहले दिन इतने लोगों ने किया नामांकन

बता दें कि मंगलवार को नामांकन के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी सौरभ राव, विश्वामित्र यादव, उप प्रधान के लिए भूपेंद्र यादव तथा महिला आरक्षित उप प्रधान पद के लिए कल्याणी, सचिव विशाल यादव, मुकेश रंगा, सह सचिव मीनाक्षी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सन्नी एवं पार्थ ने अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी टीम को सौंपे।

नामांकन पत्रों के साथ मांगे शपथ पत्र

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से इस बार नामांकन के साथ एक शपथ पत्र लिया गया। जिसमें अपने पक्ष में लगाए गए बैनर, होल्डिंग्स व प्रचार सामग्री हटाने की शपथ दिलवाई गई। अधिवक्ताओं ने भी अपने समर्थित प्रत्याशियों का मतदान पक्ष में करने के लिए एक दूसरे वकीलों से संपर्क साधा।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार