Best24News: हरियाणा सरकार की तरफ से नए सेक्टर विकसित करने की दिशा में एक ओर नया कदम उठाया जा रहा है। लंब समय के बाद रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा क्षेत्र में 14 नए आवासीय, वाणिज्यक और संस्थागत सेक्टर विकसित की जाएंगे। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार की तरफ से नए सेक्टरों के लिए भू-मालिकों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनो जगह के लिए सेक्टरो का लेकर ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से चार हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
रेवाड़ी में बनेगें 14 सेक्टर: बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से भू-माफियाओं के चंगुल से आमजन को बचाने के लिए नए सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं। इससे न केवल सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ आमजन को बिना किसी परेशानी के आसानी प्लाॅट मिल जाएंगे सबसे गर्व की बात यह है कि इस बार भू-मालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की बिक्री के लिए अपनी सहमति देनी होगी, जिसके बाद सरकार की तरफ से खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। किसानों को 31 अक्टूबर तक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी सहमति देनी होगी।
हरियाणा सरकार द्वारा रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा में कुल लगभग 4,000 एकड़ भूमि पर 14 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। क्षेत्रवार भूमि अधिग्रहण और नए सेक्टरों का विवरण इस प्रकार है।
- रेवाड़ी क्षेत्र: करीब 1,950 एकड़ जमीन पर सेक्टर 14, 23, 29बी, 31 और 38 बनाए जाएंगे।
- बावल क्षेत्र: लगभग 1,981 एकड़ जमीन पर सेक्टर 7ए, 10ए, 11, 13, 10, 12 और 16 विकसित किए जाएंगे
- धारूहेड़ा क्षेत्र: करीब 285 एकड़ जमीन पर सेक्टर 5बी और 20 विकसित होंगे।
जानिए सेक्टरों के नाम: रेवाड़ी क्षेत्र में करीब साढ़े 1900 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी, जिसमें 14, 23, 29बी, 31 व 38 सेक्टर बनाए जाएंगे। इसी प्रकार धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब 285 एकड़ जमीन की खरीद होगी, जिसमें सेक्टर 5बी व 20 विकसित होंगे। बल्कि जिले में अवैध प्लाॅटिंग पर भी काफी हद तक रोक लगानें में सहायता मिलेगी। सरकार की तरफ से रेवाड़ी क्षेत्र में पांच, धारूहेड़ा में दो और बावल क्षेत्र में सात नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे।











