NH 48 Dharuhera पर बडा हादसा: कार ने खाई दो पलटी

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:29 PM
दिल्ली जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: बाउंसर की दर्दनाक मौत

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48 )पर सोमवार रात को गोल्डन विला के निकट चालक की लापरवाही से   कार आगे चल रहे ट्राले से टकरा कर पलट गई जिससे  अपना घर गुरुग्राम में कार्यरत बाउंसर की मौत तथा एक अन्य साथी घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Big Accident in Rewari

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने (Rewari Police)  बताया रेवाड़ी के कोनसीवास के रहने वाला अमित कुमार 30 अपने साथी लाधूवास के रहने वाले दीपक के साथ रेवाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे। अमित कुमार गुरुग्राम के अपना घर में बाउंसर पद पर कार्यरत था। कार को विजय नगर के रहने वाला राहुल चला रहा था। हाईवे पर रात को कार की तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर  आगे चल रहे ट्राले से टकरा कर पलट गई।

जिससे अमित व दीपक घायल हो गए। दीपक ने डायल 112 पर (Dial 112)हादसे की सूचना दी। दोनो घायलों को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।  जांच अधिकारी एसआई विपिन कुमार ने बताया घायल दीपक ने बताया था कि  चालक राहुल को कार धीरे चलाने का कहा था लेकिन कोई सुनवाई नही की। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now