धारूहेड़ा (Best24News): शहर के प्राचीन शिव मंदिर धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर तक बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। जानकारी देते हुए डॉ. अश्विनी ने बताया कि कथा के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वाचक भारत भूषण श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा (1 सितंबर) मंगलवार सुबह 8:00 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो भगत सिंह चौक से होते वापस कथा स्थल पहुंचेगी। कथा रोजाना दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा वाचक भारत भूषण द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।
8 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन सुबह विधि-विधान से हवन-यज्ञ किया जाएगा तथा इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा।














