Kosli Road Accident: कोसली/रेवाड़ी: (Best24News) हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोसली-टूमना मार्ग पर बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेवाड़ी से कोसली की ओर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट सवारी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
कोसली पुलिस ने बताया कि बस में बड़ी संख्या में दैनिक यात्री और ग्रामीण सवार थे। जब बस कोसली-टूमना रोड पर पहुंची, तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला क्षतिग्रस्त हो गया तथा सीटों पर बैठे कई यात्री अंदर ही बुरी तरह फंस गए।
ग्रामीणों ने दिखाया साहस, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद चीख पुकार सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस की खिड़कियां व क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से कोसली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार जारी है।
हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

बता दे हादसे में एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालधन गांव निवासी दीपचंद (87) के तौर पर हुई है, जो पूर्व सैनिक थे। वह कोसली में कैंटीन से सामान लेने जा रहे थे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जिनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए।
बस में सवार ये यात्री हुए घायल
बता दे बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस अचानक पेड से टकराने से बस में सवार
रेवाड़ी निवासी शिवम, रामपुरी निवासी प्रहलाद, बालधन खुर्द निवासी दीपक, राजस्थान निवासी अनुष्का, सुरहेली निवासी बस्तीराम, बेरली खुर्द निवासी अधिवक्ता सावंत, नयागांव निवासी धर्मपाल और बीरमती, टूमना निवासी कोमल, मनीषा तथा राजाराम आदि घायल हो गए । सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की वजय बनी तेज रफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व कोसली प्रशासन की टीम घटनास्थ पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे करवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया है।
गलत रूट पर चल रही थी प्राइवेट
सूत्रों के मुताबिक बस अपने निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे मार्ग से रेवाड़ी से कोसली जा रही थी। बस का निर्धारित रूट रेवाड़ी-कोसली वाया नया गांव और लूला अहीर था, लेकिन बुधवार को बस इस रूट की बजाय भूरथला होते हुए कोसली जा रही थी। बताया जा रहा प्राइवेट बस चालक अक्सर ऐसे ही करते है। इन बसो पर कोई लगाम कसने वाला नहीं है।
बस चाल की लापरवाही से हुआ हादसा
DSP कोसली विद्यानंद ने कहा कि हादसा बस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।













