Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case : हरियाणवी सिंगर को किसने और कैसे मारा गया, इन लोगों ने खोला राज

On: August 29, 2026 9:07 PM
Follow Us:
aryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case: शामली (Best24News): उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर 32 वर्षीय अंकित बालियान की आर्य नगर स्थित ‘मसल जिम’ के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से आसानी से फरार हो गए। बता दे कि गंभीर रूप से घायल सिंगर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

जिम से बाहर निकलते ही स्कॉर्पियो के पास घेरा

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान जैसे ही आर्य नगर में वर्कआउट के बाद जिम से बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की ओर बढ़े, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और बिना संभलने का मौका दिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सिर और पेट में कई गोलियां लगने के कारण अंकित मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

चश्मदीदों का बड़ा खुलासा: 2 बाइकों पर आए थे 5 हमलावर

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने पूरी वारदात का खौफनाक मंजर बयां किया है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि दो बाइकों पर सवार होकर कुल 5 हमलावर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक दुकान से थोड़ी दूरी पर खड़ी की। इतना ही नहीं 4 हमलावरों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 5 में से एक बदमाश बैकअप के लिए बाइक के पास ही खड़ा रहा, जबकि 4 हमलावरों ने हाथों में पिस्तौल लेकर अंकित पर कई राउंड फायरिंग की। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों के चेहरे बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे थे। अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और लोग अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर भागने लगे।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हमलावरों का स्केच व पहचान जुटाने में लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार