रेवाडी: भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज निकलेगा मोटरसाइकिल मार्च

On: July 15, 2026 9:31 AM
Follow Us:
BREAKING NEWS

 

रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसान और मजदूर विरोधी है। संगठन का कहना है कि इस समझौते से देश के किसानों और श्रमिकों के हित प्रभावित होंगे । इसके विरोध में मंगलवार 15 जुलाई को विशाल मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा।

यह मोटरसाइकिल मार्च किसान भवन से शुरू होकर अनाज मंडी, अग्रसेन चौक और बावल चौक से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा। वहां भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारी जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और ट्रेड डील पर पुनर्विचार की मांग करेंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now