रेवाड़ी में पिस्टल तानकर लोहे की रॉड व डंडों से किया था हमला, यूं चढें हत्थे

On: August 29, 2026 8:45 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पिस्टल तानकर लोहे की रॉड व डंडों से किया था हमला, यूं चढें हत्थे

रेवाड़ी (Best24News): जिले में अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रंजिश के चलते एक युवक की बाइक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर, पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 7 शातिर आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है।

 

न्यू आदर्श नगर निवासी पीड़ित मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की रात लगभग 11:00 बजे वह भाड़ावास चौक से अपने घर की तरफ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वे आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से गिरते ही स्कॉर्पियो से विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया, कुणाल व उनके साथी पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतर आए। आरोपी विक्रम भान ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीड़ित के हाथ-पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

गश्त पर निकली पुलिस की बाइक को आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले की मुख्य वजह पीड़ित के छोटे भाई के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई गई है।थाना मॉडल टाउन में आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद सीआईए इंचार्ज संजय कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और 7 आरोपियों को काबू कर लिया है। जो आरोपी काबू किए है उनके नाम ये है।

 

  • विक्रम भान (निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी)
  • हैप्पी (निवासी मोहल्ला विकास नगर, रेवाड़ी)
  • दीपांशु उर्फ मैसी (निवासी मोहल्ला शक्ति नगर, रेवाड़ी)
  • विपिन (निवासी गांव रोहड़ाई)
  • राहुल (निवासी गांव गोकलगढ़)
  • आदित्य उर्फ माया (निवासी गांव गोकलगढ़)
  • कुणाल (निवासी गांव गोकलगढ़)

ज्यादातर आरोपी हैं हिस्ट्रीशीटर व आदतन अपराधी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए ज्यादातर आरोपी आदतन अपराधी (Habitual Offenders) हैं, जिनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी, अवैध हथियार (पिस्टल) और लोहे की रॉड बरामद करने की प्रक्रिया में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार