
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
https://youtube.com/shorts/DKFo3IQ5WFA?feature=share
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त
बता दे कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। कार में हुई ब्लास्ट के पास आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही हैं।Delhi Blast
ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक है। पुलिस, दमकल और एनएसजी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके को पूरी तरह घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही हैं।
