धारूहेड़ा: वार्ड 17 सैयद कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोग परेशान। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है और आसपास के माहौल में दुर्गंध फैल रही है। सबसे अहम बात यह बार बार शिकायत पर भी समस्या का स्थाई समाधान नही हो पाया है

सैयद कोलोनी में सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पिछले 5 दिन सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। सीवरेज का गंदा पानी घरों के सामने जमा होने से मजबूरन दूषित पानी से होकर गुजरना पड रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विनित ने बताया कि बार बार ओवरफ्लो हो रहा है दोबारा से सफाई करवाई दी जाएगी

कई बार शिकायत की चुकी है। बुधवार को कर्मचारी साफ करने आए थे लेकिन ओवरफ्लों बंद नहीं हो रहा है। मजबूरन गंदे पानी के अंदर से जाना पड रहा है।
शिव कुमार
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या कई दिनों से है। पहले भी साफ किया था लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। सीवरेज ओवरफ्लो से हम परेशान है।
राधेश्याम












